Aaj Ka Rashifal: जानिए कैसा रहेगा 10-June 2023 का दिन यहाँ पढ़ें आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: जानिए कैसा रहेगा 10-June 2023 का दिन यहाँ पढ़ें आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि तथा दिन शनिवार है।  आइये जानते हैं आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए सामाजिक पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको पैतृक संपत्ति से कोई बड़ा लाभ हो सकता है।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अनुकूल रहने वाला है। आपके उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी।

मिथुन राशि: आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको करीबियों और दोस्तों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको साझेदारी में किसी काम को करने से नुकसान होगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहेंगे, तो आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है, तो उसे नजरअंदाज ना करें।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से काम करने के लिए रहेगा। विरोधियों की सक्रियता बनी रहेगी और आप कठिन परिश्रम करेंगे।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। कैरियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़े: Astro Tips: गेंदे का फूल (Marigold Flowers)अर्पित करने से होगी पैसे की बारिश

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका किसी नये मकान व वाहन आदि की खरीदारी का मौका मिलेगा। अपनों की जरूरतों पर आप पुरा ध्यान देगे और कार्यक्षेत्र में किसी करीबी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए जनकल्याण के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा और आवश्यक कार्य में आपकी रुचि रहेगी।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा ।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी वाणी व व्यवहार लोगों को आपसे जोड़ने में आपकी मदद करेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए एक बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप व्यापार में कुछ नयी योजनाओं को बनाने की तैयारी में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा लाभ मिलेगा जिससे आपके छवि और निखर कर आएगी।

Pt. Praveen Purohit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *