कब है Durga Puja?

कब है Durga Puja?

Durga Puja: हिन्दू धर्म के अनुसार मां दुर्गा ने नौ दिनों तक राक्षस महिषासुर से युद्ध किया था और दशमी को उसका वध किया था इसलिए नौ दिनों तक नौ देवियों दुर्गा की पूजा की जाती है और दसवें दिन विजयादशमी मनाई जाती है। दुर्गा पूजा उत्सव महालय से शुरू होता है और विजयादशमी तक जारी रहता है। आइये जानते हैं दुर्गा पूजा कब होगी और महालय से लेकर विजयादशमी तक की महत्वपूर्ण तिथियां।

दुर्गा पूजा और महालय 2024 कब है?

पंचांग के अनुसार, दुर्गा पूजा आश्विन माह में प्रतिपदा तिथि से शुक्ल दशमी तिथि तक मनाई जाती है। इस वर्ष, महालय 2 अक्तूबर, 2024 को है और इसके बाद 03 सितम्बर से दुर्गा पूजा शुरू होगी और 12 अक्तूबर, 2024 को समाप्त होगी । दुर्गा पूजा के दौरान, षष्ठी से दशमी तक की तिथियों को महत्व दिया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि महालय के दिन ही मां दुर्गा धरती पर आती हैं। महालय दिवस 15 दिनों के पितृ पक्ष के अंत का भी प्रतीक है। महालय इस साल पितृ पक्ष के आखिरी दिन 2 अक्तूबर 2024 को है और इस दिन को सर्व पितृ अमावस्या या महालया अमावस्या के नाम से जाना जाता है।

दुर्गा पूजा 2024 कैलेंडर

  • महालय -2 अक्टूबर 2024
  • महापचंमी -8 अक्टूबर 2024
  • महाषष्ठी-9 अक्टूबर 2024
  • महा सप्तमी -10 अक्टूबर 2024
  • महाअष्टमी-11 अक्टूबर 2024
  • महानवमी-12 अक्टूबर 2024
  • विजयादशी या दशहरा -12 अक्टूबर 2024

Bureau

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *