Aaj Ka Rashifal: जानिए कैसा रहेगा 04-July 2023 का दिन यहाँ पढ़ें आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: जानिए कैसा रहेगा 04-July 2023 का दिन यहाँ पढ़ें आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: जानिए कैसा रहेगा 04-July 2023 का दिन यहाँ पढ़ें आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि तथा दिन मंगलवार है। आइये जानते हैं आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर आज काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे और उन्हें तनाव बना रहेगा।

वृष राशि: आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपका ध्यान अध्यात्म के कार्य की ओर झुकेगा और पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि में भी आज आपका खूब मन लगेगा।

मिथुन राशि:  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों में लापरवाही करने से बचें और आप अपने से ज्यादा औरों के कामों की परवाह करेंगे।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के हाथ कुछ नए मौके लगेंगे। आज आपको अत्यधिक तले होने भोजन से परहेज रखना होगा।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे और आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, नहीं तो समस्या हो सकती है।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आपका छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी से वाद विवाद खड़ा हो सकता है, लेकिन आपसे यदि वह नाराज हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

ये भी पढ़े: Mehandipur Balaji Mandir: मेहंदीपुर बालाजी का प्रसाद आखिर घर क्यों नहीं लाया जाता है?

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ नई योजनाओं को बनाने के लिए रहेगा और आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचना होगा।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए रोजगार के तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको अचानक लाभ मिलने से आज खुशी होगी।

मकर राशि:आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ कामों के समय से पूरा न होने के कारण तनाव बना रहेगा।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने खानपान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा और पौष्टिक भोजन करें।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। यदि आपको कोई समस्या चल रही है और उसे नजरअंदाज किया, तो बाद में वह कोई बड़ी बीमारी बन सकती है।

Pt. Praveen Purohit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *