Astro Tips: सुबह उठते ही गलती से भी ना देखें ये चीजें, आपका पूरा दिन बिगड़ सकता है

Astro Tips: शास्त्रों में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिसको सुबह उठने के बाद गलती से भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन कार्यों को करने से सौभाग्य की जगह दुर्भाग्य साए की तरह पीछा करने लगता है। तो आइए देरी किस बात की आज जान लेते हैं ऐसे कौन से काम सुबह के समय करना अशुभ माने गए हैं।

आइना: सुबह उठकर लोग अक्सर सबसे पहले खुद की शक्ल शीशे में निहारते हैं, जबकि वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ नहीं माना गया है। सुबह उठने के बाद सबसे पहले भगवान के दर्शन करना चाहिए। ऐसा करने से दिन की शुरुआत अच्छी होती है।

बंद घड़ी: घड़ी के साथ ही व्यक्ति का भाग्य जुड़ा होता है। घर में बंद घड़ी बुरा समय आने का संकेत देती है। शास्त्रों के अनुसार बंद घड़ी देखने से विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। दिन के हर काम में बाधा आ सकती है।

जूठे बर्तन: सुबह उठाकर जूठे बर्तन देखने से बॉडी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कम हो जाता है। शास्त्रों के अनुसार रात में ही किचन साफ करके सोना चाहिए। जूठे बर्तन रखने से घर में दरिद्रता आती है।

परछाई: कहा जाता है सुबह उठने के बाद पहली नजर अपनी या अन्य की परछाई पर पड़ना शुभ नहीं होता। दरअसल, परछाई देखना राहु का संकेत माना जाता है। छाया देखने से मनुष्य में तनाव, डर का मौहाल पैदा होता है। दिनभर काम में मुश्किलें आती है।

जानवर की फोटो: वैसे तो सुबह उठते ही गाय दिख जाए तो ये बहुत शुभ माना जाता है लेकिन शास्त्रों के अनुसार सुबह की पहली नजर किसी हिंसक जानवर की तस्वीर पर नहीं पड़ना चाहिए। मान्यता है इससे रिश्तों में दूरियां आने लगती है और रिश्ते में खटास पैदा हो जाती है।

Astro Tips