Categories: Breaking NewsNews

Gokulpuri Merto Station: दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा, एक की मौत

Gokulpuri Merto Station: दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. मेट्रो के पिंक लाइन स्टेशन गोकुलपुरी में प्लेटफॉर्म की साइड वॉल का एक हिस्सा भरभराकर सड़क के ऊपर गिर गया. इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. महज 3 सेकेंड के इस वीडियो में आप उस समय के खौफ को साफ देख सकते हैं.

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 11 बजे गोकलपुरी मेट्रो स्टेशन (Gokulpuri Merto Station) की चारदीवारी (पूर्वी तरफ) का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिर गया। एक व्यक्ति मलबे में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस कर्मियों ने कुछ लोगों की मदद से मलबे में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला। जो घटना के वक्त अपनी स्कूटी पर सवार था। घायलों को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक, अनुज दयाल ने कहा कि आज सुबह 11 बजे के आसपास गोकुपुरी मेट्रो स्टेशन पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए। उनमें से एक की मौत हो गई है। उन सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मलबा जो इस घटना के परिणामस्वरूप गिर गया था उसे तुरंत साफ़ कर दिया गया ताकि यातायात की आवाजाही प्रभावित न हो। डीएमआरसी के सिविल विभाग के प्रबंधक स्तर के दो अधिकारियों और कनिष्ठ अभियंता को तुरंत निलंबित कर दिया गया है।

मृतक और घायलों की जानकारी
एक मृतक 

1. विनोद कुमार (उम्र 53 वर्ष) पुत्र गुरु शंकर, निवासी शहीद भगत सिंह कॉलोनी, करावल नगर, दिल्ली

चार लोग घायल
1. अजीत कुमार (उम्र 21 वर्ष) पुत्र सरवन कुमार, निवासी बलराम नगर, लोनी
2. मोनू (उम्र 19 वर्ष) पुत्र हरि चंद, निवासी गंगा विहार, गोकलपुरी
3. संदीप (उम्र 27 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार निवासी, गोकलपुरी
4. मो. ताजीर (उम्र 24 वर्ष) पुत्र मोहम्मद नासिर निवासी इंदिरापुरी, लोनी

Recent Posts

Centre Demands Report on Alleged Adulteration in Tirupati Laddu

The Centre has sought a report from the Andhra Pradesh Government over the allegation of… Read More

12 mins ago

Aaj Ka Panchang: 20-Sep 2024 Shubh Muhurat And Rahu Kaal

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि तथा दिन शुक्रवार… Read More

11 hours ago

Milan Day Chart Result सट्टा मटका मिलन डे चार्ट रिजल्ट 20.09.2024

Milan Day Matka Open Result Time: मिलन डे मटका ओपन का रिजल्ट  3:20 PM पर… Read More

11 hours ago

Milan Morning Chart Result – मिलन मॉर्निंग चार्ट रिजल्ट: 20.09.2024

Milan Morning Chart Result Result Time: मिलन मॉर्निंग चार्ट का रिजल्ट  10:15 AM पर आता… Read More

12 hours ago

Kalyan Night Result: कल्याण नाइट रिजल्ट 20.09.2024

Kalyan Night Result Open Result Time: कल्याण नाइट ओपन का रिजल्ट  9:50 PM पर आता… Read More

12 hours ago

Kalyan Matka Result Today-कल्याण मटका रिजल्ट 20.09.2024

Kalyan Matka Result Open Result Time: कल्याण मटका ओपन का रिजल्ट  4:30 PM पर आता… Read More

14 hours ago