Categories: Breaking NewsNews

Nepal Earthquake: नेपाल के जाजरकोट और रुकुम में 6.4 तीव्रता के भूकंप के बाद कम से कम 128 लोगों की मृत्‍यु

Nepal Earthquake: नेपाल में उत्‍तर-पश्चिमी इलाके में कल देर रात आए भूकंप में कम से कम 128 लोगों की मौत हो गई है और 140 लोग घायल हैं।

भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। भूकंप से सबसे अधिक नुकसान जाजरकोट और पश्चिम रुकुम में हुआ है। जाजरकोट में 92 और पश्चिम रुकुम जिले में 36 लोगों की मौत हुई हैं।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल ने बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए सेना और राष्‍ट्रीय पुलिस बलों की सेवाएं लेने के निर्देश दिए गए हैं। नेपाल के गृह मंत्रालय के अनुसार दाईलेख, सलेयान और रोलपा सहित अन्‍य जिलों से भी जान-माल के नुकसान की खबरें हैं।

इस बीच, प्रधानमंत्री दहाल भूकंपग्रस्त जाजरकोट के लिए निकल पड़े हैं ताकि तलाशी, राहत और बचाव का काम प्राथमिकता पूर्वक किया जा सके। श्री दहाल के साथ स्वास्थ्य कर्मियों का एक दल भी है। वर्ष 2015 में, 7.8 तीव्रता के भूकंप से लगभग 9,000 लोगों की मौत हुई थी और अरबों रूपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा था।

नेपाल में कल देर रात आए शक्तिशाली भूकंप के बाद दिल्ली-एनसीआर में तेज झटके महसूस किए गए। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: 22-Sep 2024 Shubh Muhurat And Rahu Kaal

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि तथा दिन रविवार… Read More

6 hours ago

Milan Day Chart Result सट्टा मटका मिलन डे चार्ट रिजल्ट 22.09.2024

Milan Day Matka Open Result Time: मिलन डे मटका ओपन का रिजल्ट  3:20 PM पर… Read More

7 hours ago

Milan Morning Chart Result – मिलन मॉर्निंग चार्ट रिजल्ट: 22.09.2024

Milan Morning Chart Result Result Time: मिलन मॉर्निंग चार्ट का रिजल्ट  10:15 AM पर आता… Read More

7 hours ago

Kalyan Night Result: कल्याण नाइट रिजल्ट 22.09.2024

Kalyan Night Result Open Result Time: कल्याण नाइट ओपन का रिजल्ट  9:50 PM पर आता… Read More

7 hours ago

Kalyan Matka Result Today-कल्याण मटका रिजल्ट 22.09.2024

Kalyan Matka Result Open Result Time: कल्याण मटका ओपन का रिजल्ट  4:30 PM पर आता… Read More

9 hours ago

India vs Bangladesh: India is in leading position against Bangladesh

India vs Bangladesh:  In the Chennai Cricket Test, India are firmly in control of the… Read More

14 hours ago