Aaj Ka Rashifal: जानिए कैसा रहेगा 09-July 2023 का दिन यहाँ पढ़ें आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: जानिए कैसा रहेगा 09-July 2023 का दिन यहाँ पढ़ें आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि तथा दिन रविवार है। आइये जानते हैं आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको अपने पार्टनर से किसी विवाद के कारण समस्या होगी और माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी परिजन के माध्यम से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको गृहस्थ जीवन में चल रही किसी समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिलेगा।

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपको किसी काम के पूरा न होने से तनाव बना रहेगा और आपके मन में उलझनें रहने के कारण आपको समझ नहीं आएगा कि किस काम को पहले करूं और किस बाद में।

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है।

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर ऊर्जा रहने के कारण आप प्रत्येक काम को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़े: Mehandipur Balaji Mandir: मेहंदीपुर बालाजी का प्रसाद आखिर घर क्यों नहीं लाया जाता है?

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य के प्रति अग्रसर रहेगा। आपको आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और विद्यार्थी आज पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आप भी प्रसन्न रहेंगे।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको व्यवसाय के कामों में भी कोई नुकसान हो सकता है।

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा। आपको व्यापार आदि से कोई नुकसान हो सकता है। आपके कुछ विरोधी आपके काम में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी कानूनी मामले में जीत मिल सकती है और बिखरे व्यापार को भी आप काफी हद तक संभालने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। परिवार में आज किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से प्रसन्न रहेंगे।

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Bureau

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *