Categories: AstrologyCulture

Aaj Ka Rashifal: जानिए कैसा रहेगा 12-October-2023 का दिन यहाँ पढ़ें आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि तथा दिन गुरूवार है। आइये जानते हैं आज किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज रचनात्मक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी समय मिलेगा।

वृष राशि

स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। छात्र आज जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे, सफलता जरूर मिलेगी।

मिथुन राशि

आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा।

Also read: Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में क्‍यों बोए जाते हैं जौ?

कर्क राशि

आज कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बेहतर मुनाफा ले पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले बेहतर होगी। आज सामाजिक कार्यों में बड़ा योगदान देंगे। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

सिंह राशि

आपका आज का दिन मिश्र फलदायी है। शारीरिकरूप से आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा।

कन्या राशि

आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

तुला राशि

परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक्माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। आज आपके अंदर नई उर्जा का संचार होगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे, उनका साथ भी आपको मिलेगा। आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

धनु राशि

आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जायेगा। आज आप दूसरों से बात करते वक्त संतुलित विचार रखें। किसी के बारे में चर्चा करना आपको हानि पहुंचा सकता है। संतान पक्ष की सफलता

मकर राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में धनलाभ का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपके कामों को असफल करने के शत्रु पक्ष के प्रयास असफल रहेंगे। आप आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे।

कुंभ राशि

आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपके सीधेपन का दूसरे फायदा उठा सकते हैं।

मीन राशि

आज धन लाभ का योग है। ऑफिस में आज आपके काम से बॉस खुश रहेंगे। लवमेट के लिये आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करेगा।

Recent Posts

India vs Bangladesh: India scored 339 for 6 at stumps against Bangladesh

India vs Bangladesh: India were 339 for 6 at stumps on the first day of… Read More

7 hours ago

Top 7 Places to Visit in Uttarakhand: A Complete Guide

Are you looking for a place to visit where you can be surrounded by nature's… Read More

20 hours ago

Vastu Tip For Kitchen: किचन से जुड़े वास्तु शास्त्र के 5 अहम नियम

वास्तु शास्त्र की व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका होती है। अगर घर का वास्तु… Read More

20 hours ago

Richiegaps: A Rising Star Motivational Speaker in Euorpe

Richiegaps covers a wide range of topics in his sessions, each designed to equip his… Read More

21 hours ago

Cervical Cancer: Causes, Complications, Treatment & All You Need To Know

Here's everything you need to know about this cervical cancer which is reportedly the second-most… Read More

21 hours ago

Shani Dev ki Aarti in Hindi, Jai Jai Shri Shani Dev Bhaktan Hitkari

Shani Dev ki Aarti in Hindi, आरती: श्री शनिदेव - जय जय श्री शनिदेव Read More

23 hours ago