Categories: HealthNews

Home Remedies for Mosquitoes: बरसात में मच्छरों निजात पाने के लिए कई असरदार घरेलू उपाय

Home Remedies for Mosquitoes: मानसून में सभी जगह मच्छरों का प्रकोप बहुत बढ़ जाता है। इसी मौसम में सबसे ज्यादा मलेरिया से लेकर डेंगू जैसे बुखार भी फैलते हैं, जिससे लोगों की जान तक चली जाती है। मच्छरों के इस आतंक से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं, जिनमें कमरे में लिक्विड रिफिल लगाना सबसे अहम है। आज हम आपको मच्छरों से निजात के लिए कई असरदार घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों को आजमाकर आप मच्छरों से राहत पा सकते हैं।

अल्कोहल: मच्छर भगाने का यह असरदार उपाय है जिस जगह पर मच्छरों के छिपे होने या आगमन का संदेह हो, वहां पर थोड़ी मात्रा में अल्कोहल बिखेर देनी चाहिए। मच्छरों को इसकी तीखी गंध पसंद नहीं आती और वे वहां से तुरंत रफूचक्कर हो जाते हैं।

लहसुन: घर की रसोई में मौजूद लहसुन में ऐसे प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जिनकी मदद से आप मच्छरों का सफाया कर सकते हैं। असल में लहसुन में मौजूद सल्फर मच्छरों का काल होता है। इसके लिए आप लहसुन को लौंग के साथ कुचलकर उसे पानी में उबाल लें। इसके बाद उस घोल का स्प्रे बोतल में भरकर पूरे घर में छिड़क दें। इससे भी मच्छरों का प्रकोप कम होगा।

नीलगिरी का तेल: मच्छरों से राहत पाने के लिए नीलगिरी के तेल को भी प्रभावी माना जाता है।इसके लिए आप एक चम्मच नीलगिरी का तेल और इतनी ही मात्रा में नींबू का रस मिलाकर घोल तैयार कर लें। फिर उस घोल को शरीर पर मल लें। इस घोल की तीखी खुशबू से मच्छर दूर भागते नजर आएंगे।

नीम का तेल: मच्छरों के आतंक को खत्म करने के लिए नीम के तेल को भी बढ़िया माना जाता है। इसका यूज करने के लिएआप नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिला लें। फिर उस तेल को अपने शरीर पर अच्छी तरह लगाकर बैठ या लेट जाएं। कहते हैं कि यह घोल लगाने से कुछ घंटों तक मच्छर आसपास भी नजर नहीं आते।

कपूर का यूज: अच्छी नींद लेने और मच्छरों से बचने के लिए कपूर जलाने का उपाय भी आजमाया जा सकता है। इसके लिए आप कपूर जलाकर कमरे की खिड़की-दरवाजों को आधे घंटे तक बंद कर दें। आप देखेंगे कि मच्छर या तो मर चुके हैं या वहां से कमरा छोड़कर भाग चुके हैं।

Recent Posts

India vs Bangladesh: India scored 339 for 6 at stumps against Bangladesh

India vs Bangladesh: India were 339 for 6 at stumps on the first day of… Read More

10 hours ago

Top 7 Places to Visit in Uttarakhand: A Complete Guide

Are you looking for a place to visit where you can be surrounded by nature's… Read More

23 hours ago

Vastu Tip For Kitchen: किचन से जुड़े वास्तु शास्त्र के 5 अहम नियम

वास्तु शास्त्र की व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका होती है। अगर घर का वास्तु… Read More

24 hours ago

Richiegaps: A Rising Star Motivational Speaker in Euorpe

Richiegaps covers a wide range of topics in his sessions, each designed to equip his… Read More

1 day ago

Cervical Cancer: Causes, Complications, Treatment & All You Need To Know

Here's everything you need to know about this cervical cancer which is reportedly the second-most… Read More

1 day ago

Shani Dev ki Aarti in Hindi, Jai Jai Shri Shani Dev Bhaktan Hitkari

Shani Dev ki Aarti in Hindi, आरती: श्री शनिदेव - जय जय श्री शनिदेव Read More

1 day ago