Vastu Tips: थाली में क्यों नहीं परोसी जाती 3 रोटियां?

Vastu Tips: आप और हम सभी ने अक्सर घर में बड़े-बूढ़ों से ये कहते सुना होगा की थाली में कभी भी 3 रोटी मत रखो या तीन सेब मत लो या प्रसाद में 3 फल मत चढ़ाओ।

vastu tips

Vastu Tips: आप और हम सभी ने अक्सर घर में बड़े-बूढ़ों से ये कहते सुना होगा की थाली में कभी भी 3 रोटी मत रखो या तीन सेब मत लो या प्रसाद में 3 फल मत चढ़ाओ। वैसे क्या कभी सोचा है कि 3 चीजें रखने या खरीदने के लिए मना क्यों किया जाता है? क्या इसके पीछे कोई लॉजिक है या फिर यह केवल अंधविश्वास है, जिसे हम निभाते आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं इसके पीछे की असल वजह।

क्यों नहीं परोसी जाती हैं 3 रोटियां?

तो आइये जानते हैं थाली में 3 रोटी क्यों नहीं रखनी चाहिए। बता दें, किसी व्यक्ति की मृत्यु पर उसकी तेरहवीं में मृतक के लिए जो भोग निकाला जाता है, उसमें 1 या 3 रोटी रखी जाती हैं। यही वजह है कि किसी की थाली में 3 रोटी रखना अशुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि अब वह व्यक्ति भी जल्द ही मृतक हो जाएगा।

अशुभ माना जाता है ये नंबर

हिन्दू धर्म में 3 के अंक को शुभ नहीं माना जाता है। इस कारण खाने-पीने की चीजों में 3 की संख्या में न तो कुछ दिया जाता है और न ही कुछ लिया जाता है। यहां तक कि भगवान के आगे पूजा या प्रसाद सामग्री भी 3 की संख्या में नहीं चढ़ाई जाती है।

Also read: हींग से घर की बुरी शक्तियों का करें नाश

जानें क्या कहता है विज्ञान?

इसके अलावा अगर साइंस के नजरिए से देखें तो एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए भोजन में 2 रोटी, चावल, एक कटोरी दाल और सब्जी खाना पर्याप्त होता है। ऐसे में अगर वह रोजाना तीसरी रोटी भी खाना शुरू कर देता है तो इससे उसका मोटापा बढ़ने लगता है, जिससे वह कई बीमरियों का शिकार हो जाता है।