Chaitra Navratri Day 2: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। आइए जानें मां ब्रह्मचारिणी के व्रत की कथा
मां ब्रह्मचारिणी की कथा (Mata Bharamacharini ki Katha)
पूर्वजन्म में मां ब्रह्मचारिणी पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। भगवान शंकर को पति रूप में पाने के लिए मां ब्रह्मचारिणी कठोर तपस्या करती हैं. इसीलिए इन्हें ब्रह्मचारिणी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी ने एक हजार वर्ष तक फल-फूल खाएं और सौ वर्षों तक केवल जमीन पर रहकर शाक पर निर्वाह किया। इतना ही नहीं, इसके बाद मां ने कठिन उपवास रखे और खुले आकाश के नीचे धूप और बारिश को सहन किया।
टूटे हुए बिल्व पत्र खाए और लगातार भगवान शंकर की आराधना करती रहीं। जब उनकी कठिन तपस्या से भी भोले नाथ प्रसन्न नहीं हुए, तो उन्होंने सूखे बिल्व पत्र खाना भी छोड़ दिए। वे कई हजार सालों तक निर्जल और निराहार रह कर तपस्या करती रहीं. जब मां ने पत्ते खाने भी छोड़ दिए तो इनका नाम अपर्णा पड़ गया। मां ब्रह्मचारिणी कठिन तपस्या के कारण बहुत कमजोर हो गईं. मां की इतनी कठिन तपस्या देखते हुए सभी देवता, ऋषि, सिद्धगण, मुनि सभी ने सरहाना की और मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद दिया।
मां ब्रह्मचारिणी पूजा विधि ( Mata Bharamacharini Puja Vidhi)
मां ब्रह्मचारिणी की आरती (Maa Brahmacharini Aarti)
जय अम्बे ब्रह्मचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन को भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा
जिसको जपेसकल संसारा।
जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता
कमी कोई रहने ना पाए।
उसकी विरति रहे ठिकाने
जो तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला लेकर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा देकर।
आलस छोड़ करे गुणगान
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्मचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।
आजकल बच्चों के पास स्मार्टफोन का एक्सेस पहले से ज्यादा है। लेकिन इंटरनेट पर हर… Read More
Kulfi Falooda is a popular Indian dessert that combines two delicious treats: kulfi and falooda. Read More
Read Shirdi Sai Baba ki Aarti in Hindi with lyrics for your children. Explore this… Read More
Aaj Ka Panchang: आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि तथा दिन शनिवार… Read More
Milan Day Matka Open Result Time: मिलन डे मटका ओपन का रिजल्ट 3:10 PM पर… Read More
Milan Morning Chart Result Result Time: मिलन मॉर्निंग चार्ट का रिजल्ट 10:15 AM पर आता… Read More