Categories: ReligionSpiritual

Shardiya Navratri 2023 Day 1 : नवरात्रि के पहले दिन माँ शैलपुत्री करें की पूजा, जानें व्रत कथा, पूजा विधि, पूजा मंत्र तथा आरती

 Shardiya Navratri 2023 Day 1: आज से शारदीय नवरात्रिआरंभ हो गए हैं। नवरात्र में माँ दुर्गा के नौ अलग अलग स्वरूपों की पूजा करने का विधान है। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।

Maa Shailputri Puja Vidhi, मां शैलपुत्री पूजा विधि
माँ शैलपुत्री की पूजा में सफेद वस्त्र, सफेद फूल जरूर रखें। उनको सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं। माँ शैलपुत्री की पूजा करते समय उनके चरणों में गाय का घी अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां शैलपुत्री सुख समृद्धि का वरदान देती हैं। पूजा के बाद मंत्र जाप और आरती जरूर करें।

Maa Shailputri Vrat Katha In Hindi: माता शैलपुत्री की पौराणिक कथा
माँ शैलपुत्री को माता पार्वती का स्वरूप माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार एक बार राजा दक्ष ने एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया। इस यज्ञ में उन्होंने सभी देवी देवताओं व राजा महाराजाओं को आमंत्रित किया, लेकिन भगवान शिव का औघड़ रूप होने के कारण उन्हें आमंत्रित नहीं किया। जब देवी सती को अपने पिता द्वारा आयोजित इस विशाल यज्ञ के बारे में पता चला तो उनका मन यज्ञ में शामिल होने के लिए व्याकुल होने लगा। उन्होंने भोलेनाथ से अपनी इच्छा जताई, भोलेनाथ ने कहा कि किसी कारण रुष्ट होकर राजा दक्ष ने हमें यज्ञ में शामिल होने का न्योता नहीं दिया है। इसलिए बिना आमंत्रण के यज्ञ में शामिल होना कदाचित उचित नहीं है।

लेकिन देवी सती लगातार यज्ञ में शामिल होने के लिए भगवान शिव से कहती रही, माता सती के आग्रह पर भोलेनाथ ने उन्हें यज्ञ में शामिल होने की अनुमति दे दी। जब माता सती यज्ञ में पहुंची तो उन्होंने देखा के राजा दक्ष भगवान शिव के बारे में अपशब्द कह रहे थे। पति के इस अपमान को देख माता सती ने यज्ञ में कूदकर अपने प्रांण त्याग दिए। इसके बाद माता सती ने दूसरा जन्म शैलपुत्री के रूप में पर्वतराज हिमालय के घर लिया।

Maa Shailputri Arti Lyrics: माँ शैलपुत्री की आरती
मां शैलपुत्री की आरती, Maa Shailputri Aarti

शैलपुत्री माँ बैल पर सवार, करें देवता जय जयकार।
शिव शंकर की प्रय भवानी। तेरी महिमा किसी ने ना जानी।

पार्वती तू उमा कहलावे। जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।
ऋद्धि सिद्धि परवान करे तू। दये करे धनवान करे तू।

सोमवार को शिव संग प्यारी। आरती जिसने तेरी उतारी।
उसकी सगरी आस जगा दो। सगरे दुख तकलीफ मिटा दो।

घी का सुंदर दीप जलाकर। गोला गरी का भोग लगा कर।
श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं। प्रेम सहित शीश झुकाएं।

जय गिरिराज किशोरी। शिव मुख चंद चकोरी अंबे।
मनोकामना पूर्ण कर दो। भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।

Recent Posts

Top 7 Places to Visit in Uttarakhand: A Complete Guide

Are you looking for a place to visit where you can be surrounded by nature's… Read More

11 hours ago

Vastu Tip For Kitchen: किचन से जुड़े वास्तु शास्त्र के 5 अहम नियम

वास्तु शास्त्र की व्यक्ति के जीवन में अहम भूमिका होती है। अगर घर का वास्तु… Read More

11 hours ago

Richiegaps: A Rising Star Motivational Speaker in Euorpe

Richiegaps covers a wide range of topics in his sessions, each designed to equip his… Read More

12 hours ago

Cervical Cancer: Causes, Complications, Treatment & All You Need To Know

Here's everything you need to know about this cervical cancer which is reportedly the second-most… Read More

12 hours ago

Shani Dev ki Aarti in Hindi, Jai Jai Shri Shani Dev Bhaktan Hitkari

Shani Dev ki Aarti in Hindi, आरती: श्री शनिदेव - जय जय श्री शनिदेव Read More

14 hours ago

Aaj Ka Panchang: 19-Sep 2024 Shubh Muhurat And Rahu Kaal

Aaj Ka Panchang: आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि तथा दिन गुरूवार… Read More

15 hours ago