Categories: ReligionSpiritual

Shardiya Navratri 2023 Day 3: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें व्रत कथा तथा आरती

Shardiya Navratri 2023 Day 3: शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप को समर्पित है। इस दिन देवी चंद्रघंटा की उपासना की जाती है. जानें पूजा विधि तथा आरती

मां चंद्रघंटा पूजा विधि (Maa Chandraghanta Puja Vidhi)

आज के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा चमेली के फूल से करना चाहिए । उनको यह अतिप्रिय है। मां चंद्रघंटा की अक्षत्, कुमकुम, चमेली का फूल, सिंदूर, धूप, दीप, गंध आदि से मंत्रोच्चार के साथ पूजा करनी चाहिए।

उनको खीर का भोग लगाएं या फिर दूध से बनी मिठाई का भोग लगा सकते हैं। ये चीजें इनको प्रिय हैं। पूजा का समापन मां चंद्रघंटा की आरती से करें। इसके लिए घी के दीपक या कपूर का उपयोग करें।

जानिए कथा:

पौराणिक कथाओं के अनुसार जब महिषासुर ने तीनों लोकों में आतंक मचाना शुरू कर दिया तब देवताओं ने ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों से सहायता मांगी। देवताओं की बात को सुनने के बाद तीनों को बहुत क्रोध आया।

क्रोध के कारण तीनों के मुख से जो ऊर्जा उत्पन्न हुई, उससे एक देवी का प्रादुर्भाव हुआ। देवी को भगवान शंकर ने अपना त्रिशूल और भगवान विष्णु ने अपना चक्र प्रदान किया। इसी प्रकार अन्य सभी देवताओं ने भी माता को अपने-अपने अस्त्र सौंप दिए। देवराज इंद्र ने देवी को एक घंटा दिया।

इसके बाद मां चंद्रघंटा महिषासुर का वध करने पहुंची। महिषासुर का वध करने के लिए देवताओं ने मां का धन्यवाद दिया। इसके बाद देवताओं को महिषासुर के आतंक से मुक्ति मिली।

Also read:Navratri 2023: नवरात्रि व्रत में खाएं ये फलाहार

मां चंद्रघंटा की आरती (Maa Chandraghanta Aarti)

जय मां चंद्रघंटा सुख धाम, पूर्ण कीजो मेरे सभी काम।
चंद्र समान तुम शीतल दाती, चंद्र तेज किरणों में समाती।

क्रोध को शांत करने वाली, मीठे बोल सिखाने वाली।
मन की मालक मन भाती हो, चंद्र घंटा तुम वरदाती हो।

सुंदर भाव को लाने वाली, हर संकट मे बचाने वाली।
हर बुधवार जो तुझे ध्याये, श्रद्धा सहित जो विनय सुनाएं।

मूर्ति चंद्र आकार बनाएं, सन्मुख घी की ज्योति जलाएं।
शीश झुका कहे मन की बाता, पूर्ण आस करो जगदाता।

कांचीपुर स्थान तुम्हारा, करनाटिका में मान तुम्हारा।
नाम तेरा रटूं महारानी, भक्त की रक्षा करो भवानी।

मां चंद्रघंटा के मंत्र (Maa Chandraghanta Mantra): 

पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकेर्युता।

प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥

या देवी सर्वभू‍तेषु मां चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

Recent Posts

Aaj Ka Panchang: 21-Sep 2024 Shubh Muhurat And Rahu Kaal

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी  तिथि तथा दिन शनिवार… Read More

9 hours ago

Milan Day Chart Result सट्टा मटका मिलन डे चार्ट रिजल्ट 21.09.2024

Milan Day Matka Open Result Time: मिलन डे मटका ओपन का रिजल्ट  3:20 PM पर… Read More

10 hours ago

Milan Morning Chart Result – मिलन मॉर्निंग चार्ट रिजल्ट: 21.09.2024

Milan Morning Chart Result Result Time: मिलन मॉर्निंग चार्ट का रिजल्ट  10:15 AM पर आता… Read More

10 hours ago

Kalyan Night Result: कल्याण नाइट रिजल्ट 21.09.2024

Kalyan Night Result Open Result Time: कल्याण नाइट ओपन का रिजल्ट  9:50 PM पर आता… Read More

10 hours ago

Kalyan Matka Result Today-कल्याण मटका रिजल्ट 21.09.2024

Kalyan Matka Result Open Result Time: कल्याण मटका ओपन का रिजल्ट  4:30 PM पर आता… Read More

12 hours ago

Centre Demands Report on Alleged Adulteration in Tirupati Laddu

The Centre has sought a report from the Andhra Pradesh Government over the allegation of… Read More

22 hours ago