IPL Auction 2023:इन खिलाड़ियों को मिली 15 करोड़ से ज्यादा की रकम

0

आईपीएल ऑक्शन में इंग्लैंड के सैम कर्रन सबसे ज्यादा महंगे बिके हैं। सैम कर्रन (Sam Curran) को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा

most expensive player ipl2023

IPL Auction 2023: आईपीएल ऑक्शन में इंग्लैंड के सैम कर्रन सबसे ज्यादा महंगे बिके हैं। सैम कर्रन (Sam Curran) को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा, इसी लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन (Cameron Green)का नाम है जिन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 17.50 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। जबकि इंग्लैंड के बेन स्टोक्स  (Ben Stokes) तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इस तरह सैम कर्रन, कैमरन ग्रीन और बेन स्टोक्स तीन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे।

वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) 16 करोड़ रूपए में बिके। निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने खरीदा। राजस्थान रॉयल्स ने जेसन होल्डर (Jason Holder) को 5.75 करोड़ रूपए में अपने साथ जोड़ा। सिकंदर रजा (Sikandar Raza)को पंजाब किंग्स ने 50 लाख रूपए में खरीदा। इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक  (Harry Brook) 13.25 करोड़ रूपए में बिके। हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

https://genxsoft.info/web-stories/most-expensive-players-of-ipl-2023-auction-sam-curran-cameron-green-and-ben-stokes-got-a-woaping-amount/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *